18 जुलाई को 138 एनआई एक्ट मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत, तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक

जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रीता कौशिक के कुशल निर्देशन में 18 जुलाई 2026 को आयोजित

Jul 6, 2026 - 13:12
24 Views
18 जुलाई को 138 एनआई एक्ट मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत, तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक
18 जुलाई को 138 एनआई एक्ट मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत, तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक

हरदोई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रीता कौशिक के कुशल निर्देशन में 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी भूपेन्द्र प्रताप ने की। बैठक में जनपद के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ विशेष लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने बताया कि 18 जुलाई 2026 को परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें समझौते के आधार पर निस्तारण योग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने न्यायालयों में लंबित धारा 138 एनआई एक्ट के सुलह योग्य मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को समझौते के लिए प्रेरित करें, ताकि विशेष लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराग यादव, ऋचा शर्मा, सचिन वर्मा, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अर्शी नूर, सिविल जज (पूर्वी) कीर्ति सिंह तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/एफटीसी लवलेश कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi Crime News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी अभिषेक गिरफ्तार, हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow