Saharanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखकर की सेवाओं की सराहना

स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान और सामाजिक दायित्वों को बताया महत्वपूर्ण, स्वस्थ एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहयोग की जताई अपेक्षा

By INA News Desk
Nov 29, 2026 - 17:12
7 Views
Saharanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखकर की सेवाओं की सराहना
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखकर उनके चिकित्सा क्षेत्र में योगदान, सेवाभाव और सामाजिक दायित्वों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने 2 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में डॉ. कलीम अहमद के परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना भी की है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि समाज में चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, क्योंकि वे अपने ज्ञान, कौशल और सेवाभाव से मरीजों को उपचार के साथ जीवन की नई आशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कोविड महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में चिकित्सकों द्वारा किए गए योगदान का भी उल्लेख किया।
पत्र में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और सर्वसुलभ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया। इसमें नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण को प्रमुखता से रेखांकित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने डॉ. कलीम अहमद से विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।
उन्होंने कहा कि समाज के सम्मानित और प्रभावशाली व्यक्तियों के विचारों एवं वाणी का जनमानस पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सशक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Also Read- UP Politics: सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले- यूपी के लिए शाप है समाजवादी पार्टी, जब भी आई तबाही मचाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement