Sambhal News: सम्भल में विकास परियोजनाओं पर डीएम की नजर, चन्दौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण में तेजी के निर्देश
जिले में चल रही विकास और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने शुक्रवार को
उवैस दानिश, सम्भल
जिले में चल रही विकास और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने शुक्रवार को विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने पर्यटन विभाग, नगरीय विकास और नगरपालिका से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति जानी और अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सम्भल क्षेत्र में डीपीआर आश्रम, महिषमती नदी समेत नगरपालिका की ओर से कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों से साफ कहा कि परियोजनाओं में जमीन से जुड़ी कोई समस्या, विभागीय समन्वय की कमी या अन्य किसी तरह की रुकावट है तो उसे तत्काल दूर कराया जाए, ताकि विकास कार्य समय से पूरे हो सकें। वहीं चन्दौसी चौराहे पर लाइट शिफ्टिंग के लंबित काम को लेकर भी डीएम ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए।
करीब एक साल से अटके चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द शुरू कर पूरा कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डीएम ने वेयरहाउस में चल रही एफएलसी का भी संयुक्त निरीक्षण किया। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। सामने आई समस्याओं का निस्तारण कर एफएलसी की संस्तुति की गई। डीएम के मुताबिक एफएलसी की प्रक्रिया अभी जारी है और इसे पूरा होने में करीब 15 से 20 दिन और लग सकते हैं।
What's Your Reaction?







