Sambhal News: ₹2,100 का सामान देकर मंत्री गुलाब देवी को सौंपा ज्ञापन, UPI पर MDR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

यूपीआई से जुड़े मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार 18 सितंबर

By INA News Desk
Sep 18, 2026 - 17:55
15 Views
Sambhal News: ₹2,100 का सामान देकर मंत्री गुलाब देवी को सौंपा ज्ञापन, UPI पर MDR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: यूपीआई से जुड़े मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार 18 सितंबर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंदौसी विधानसभा की विधायक एवं मंत्री गुलाब देवी के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने ₹2100 का घर-गृहस्थी का सामान यूपीआई के जरिए भुगतान कर मंत्री को प्रतीकात्मक रूप से अपनी मांग से अवगत कराया।

आरिफ तुर्की ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह ज्ञापन दिया गया है। उनका आरोप है कि यूपीआई से जुड़े शुल्क का असर मध्यम वर्ग, किसानों, छोटे दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं पर पड़ सकता है। कांग्रेस ने मंत्री से मांग की कि यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर व्यवस्था को तत्काल रोका जाए और आम लोगों पर किसी तरह का अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। हालांकि केंद्र सरकार के मुताबिक 15 सितंबर से लागू नए ढांचे में आम उपभोक्ताओं के यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं है। व्यक्ति-से-व्यक्ति भुगतान पूरी तरह निशुल्क रहेगा। ₹2,000 तक के व्यापारी भुगतान और छोटे व्यापारियों की निर्धारित श्रेणी के लेनदेन भी शून्य एमडीआर के दायरे में हैं। सरकार के अनुसार एमडीआर केवल कुछ बड़े व्यापारी लेनदेन पर लागू होगा। आरिफ तुर्की ने बताया कि मंत्री गुलाब देवी ने उनकी मांग को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और इसे जायज मांग बताया।

Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow