Sambhal News: धर्म की राजनीति पर आरिफ तुर्की का BJP पर हमला, बोले—'एक धर्म की बात करने वाला कट्टर है'
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सम्भल की सियासत में गठबंधन और टिकट को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सम्भल की सियासत में गठबंधन और टिकट को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के इंडिया गठबंधन में शामिल किए जाने की मांग पर कहा कि इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। उन्होंने साफ किया कि गठबंधन में किस पार्टी को शामिल करना है, यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
सपा नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी पर आरिफ तुर्की ने खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा गठबंधन में हैं और दोनों दलों को मिलकर चुनाव लड़ना है। सम्भल की चारों विधानसभाओं में गठबंधन को जो भी सीट मिलेगी, कांग्रेस पूरी ताकत से गठबंधन प्रत्याशी के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, सांसद, उनके पिता या विधायक समेत किसी भी नेता द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करना उन्हें तकलीफ देता है। आरिफ तुर्की ने कहा कि टिकट मांगना सभी का अधिकार है, लेकिन जिसे टिकट मिले, बाकी नेताओं को उसकी जीत के लिए पूरी ताकत लगानी चाहिए। वहीं, सम्भल विधायक द्वारा AIMIM को बीजेपी की ‘बी टीम’ बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी बयानबाजी से, चाहे कोई पार्टी सीधे तौर पर बीजेपी की बी टीम न हो, लेकिन इससे बीजेपी को राजनीतिक फायदा मिल सकता है। उन्होंने सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की जरूरत बताई। धर्म की राजनीति के सवाल पर आरिफ तुर्की ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह हिंदू-मुस्लिम और हिंदुस्तान-पाकिस्तान जैसे मुद्दे उठाती है। उन्होंने कहा कि जो भी एक धर्म विशेष की बात करेगा, वह कट्टर है और 2027 में जनता इसका जवाब देगी।
What's Your Reaction?







