Hardoi: भाजपा कार्यालय में सम्राट अशोक जयंती पर श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प। 

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में महान सम्राट अशोक महान की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम

By INA News Desk
Mar 26, 2026 - 16:59
128 Views
Hardoi: भाजपा कार्यालय में सम्राट अशोक जयंती पर श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प। 
भाजपा कार्यालय में सम्राट अशोक जयंती पर श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प। 

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में महान सम्राट अशोक महान की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों—धर्म, अहिंसा, न्याय तथा लोककल्याण—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन समर्पण, सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अशोक के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है, जो समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का मार्ग दिखाते हैं।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रीतिश दीक्षित, महामंत्री ओम वर्मा, अनुराग मिश्रा, जिला मंत्री निर्देश राजपूत, सत्यम शुक्ला, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊपुर, आयुष सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow