मिशन शक्ति अभियान: हरदोई में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन और साइबर जागरूकता का संदेश।
जनपद में चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने
हरदोई। जनपद में चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शाहाबाद क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने मकबरा पर आने-जाने वाली महिलाओं व बच्चियों को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—112, 108, 102, 1090, 1076, 181, 1098 और 1930—की जानकारी दी तथा पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया।
वहीं, ग्राम गदाईपुर में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बाल अपराध, गुड टच और बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर भी विस्तार से जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
थाना हरियावां, हरदोई से उपनिरीक्षक राम अवतार व महिला आरक्षी संध्या पांडे ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए बताया कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहें।
इसी कड़ी में कोतवाली शहर क्षेत्र में महिला आरक्षी पूजा तिवारी व साक्षी राणा द्वारा ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर महिलाओं, बच्चों व पुरुषों को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें।
थाना हरपालपुर क्षेत्र में उपनिरीक्षक अंजना सचान, महिला आरक्षी आशा तथा आरक्षी आकाश पवार द्वारा भी संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस विभाग के इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा उन्हें अपने अधिकारों और सहायता के साधनों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो रही है।
Also Read- Hardoi : माधौगंज के फूलमती इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
What's Your Reaction?


