हरदोई न्यूज़ - कृषि-भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में 3 गिरफ्तार

Jul 19, 2024 - 23:36
94 Views
हरदोई न्यूज़ - कृषि-भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में 3 गिरफ्तार

बिलग्राम-हरदोई।
कोतवाली थाना क्षेत्र में कृषि-भूमि विवाद मामले में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने 3 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अभियुक्त को पूर्व में ही पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश कर चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को गांव जरैला में प्रथम पक्ष से धीरू यादव, राजीव, भानू निवासी गांव नया बंगला घमोइया थाना बिलग्राम और द्वितीय पक्ष से गांव के ही बृजेश यादव पुत्र रामपाल मानसिंह यादव पुत्र फूलचंद के मध्य कृषि भूमि को लेकर विवाद हो गया और फिर मारपीट हुई। जिसमें बृजेश और मानसिंह घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें - हरदोई न्यूज़ - पैसे चोरी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार

घटना में धीरू, राजीव सहित कुल 9 अभियुक्तों को नामजद कर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में धीरू, राजीव और भानू को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक तमंचा और घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए। ज्ञात हो कि इसी मामले में दरियाई पुत्र राम अवतार को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही अभी भी जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow