शाहजहाँपुर न्यूज़: अपर नगर आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय में जन समस्याओं को सुना। 

Jul 9, 2024 - 19:14
43 Views
शाहजहाँपुर न्यूज़: अपर नगर आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय में जन समस्याओं को सुना। 

फै़याज़ साग़री / शाहजहाँपुर। अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के जन-सामान्य द्वारा जन-सुनवाई दिवस में सम्मलित होकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिन्दु, नाली निर्माण एवं कर विभाग से सम्बन्धित अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा गया।

जन सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से प्राप्त जन समस्याओं-शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना व जन समस्याओं का गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुये संबन्धित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुये ससमय निस्तारण कराया जायें। जन सुनवाई दिवस में 04 समस्यायें/शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर ही 02 समस्या/शिकायत का त्वरित निस्तारण किया। संबन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं/शिकायतों का निस्तारण शीघ्र ही कराया जायें।

इसे भी पढ़ें:-  शाहजहांपुर न्यूज़: बाल संरक्षण इकाई परिसर में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कराया जाए : डीएम

समस्त नगरवासियों से अपील की गई कि प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित होने वाले जन सुनवाई दिवस में सक्रिय प्रतिभाग कर नगर निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं से सम्बन्धित समस्याओं को रख सकते है, जिनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। जन सुनवाई दिवस में उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता सिविल एस.के. अम्बेडकर एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा नगर के जन-सामान्य लोगो ने सक्रिय प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow