Lucknow News: अस्तित्व फाउंडेशन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। 

डॉ. प्रिया गुप्ता ने छात्रों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन और रामायण की महान गाथा के बारे में...

Oct 17, 2024 - 18:09
61 Views
Lucknow News: अस्तित्व फाउंडेशन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। 

लखनऊ। अस्तित्व फाउंडेशन ने महान संत और रामायण के रचयिता, आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अलीगंज, लखनऊ में किया। इस कार्यक्रम में डॉ. प्रिया गुप्ता ने छात्रों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन और रामायण की महान गाथा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कक्षा 3, 4, और 5 के छात्रों से रामायण पर आधारित एक रोचक प्रश्नोत्तरी भी कराई।

फाउंडेशन की उपाध्यक्षा, कर्तिका माथुर ने छात्रों के बीच चॉकलेट और खाद्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, ममता मिश्रा और शिक्षिका, पूनम मिश्रा समेत अन्य शिक्षक एवं लगभग 50 छात्र उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में शामिल हुए।

Also Read- Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई प्रोजेक्ट अलंकार की बैठक।

अस्तित्व फाउंडेशन हमेशा से शिक्षा और संस्कृति के उत्थान में अपना योगदान देता रहा है, और इस कार्यक्रम ने छात्रों के बीच भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow