Hardoi News: BJP प्रत्याशी रंजीत सिंह निर्विरोध बने चेयरमैन- समर्थकों ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत।
डिस्ट्रिक्ट केन ग्रोवर्स सोसायटी के चुनाव में भाजपा समर्थित चेयरमैन पद के प्रत्याशी रंजीत कुमार सिंह निर्विरोध....
हरदोई। हरदोई में हुए सहकारी गन्ना विकास समिति लि. हरदोई ग्रोवर्स सोसायटी के चुनाव में भाजपा समर्थित चेयरमैन पद के प्रत्याशी रंजीत कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर जोरदार अभिनंदन किया। उप सभापति के रूप में नीतू त्रिवेदी को चुना गया है।
हरदोई डिस्ट्रिक्ट केन ग्रोवर्स सोसायटी के डेलीगेट्स का चुनाव पहले ही संपन्न हो चुका था, जिसमें 10 डेलीगेट्स का चयन किया गया। आज हुए सभापति के चुनाव में रंजीत सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। चूंकि अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया, इसलिए रंजीत सिंह को निर्विरोध सभापति चुने गए।साथ ही जनपद की अन्य सभी सहकारी गन्ना विकास समितियों हरदोई गेट, रूपापुर, बघौली व मल्लावां के भाजपा समर्थित चेयरमैन पद के सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध विजयी घोषित हुए है।
उनकी जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांटकर और पटाखे दगाकर जश्न मनाया। रंजीत सिंह के साथ-साथ उनकी उप सभापति, ब्लाक प्रमुख श्यामू त्रिवेदी की धर्मपत्नी नीतू त्रिवेदी का भी स्वागत किया गया।
Also Read- Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई प्रोजेक्ट अलंकार की बैठक।
इस उत्सव में टोडरपुर प्रमुख श्यामू त्रिवेदी, शाहाबाद प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रितेश दीक्षित, संजय सिंह, सचिन सिंह बरखेरा, अमित गुप्ता, अनूप गुप्ता और प्रधान संघ अध्यक्ष शरद सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











