Hardoi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए 26 अक्टूबर तक करे आवेदन। 

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 ....

Oct 22, 2024 - 17:43
 0  33
Hardoi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए 26 अक्टूबर तक करे आवेदन। 

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में 12, 14, 18 व 23 नवम्बर, 2024 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में 1928 जोड़ों का विवाह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें प्रतिजोड़ा रू0 51,000/- की दर से व्यय होगा, जिसमें कन्या के खाते में रू0 35,000/-, उपहार सामग्री रू0 10,000/- व कार्यक्रम के आयोजन हेतु रू0 6,000/- की धनराशि व्यय होगी।

Also Read- Hardoi News: सरकार द्वारा किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए चलायी जा रही अनेकों योजनायें: विधायक

उन्होंने जन सामान्य नागरिकों को सूचित है कि उक्त योजनान्तर्गत गरीब एवं असहाय इच्छुक अपना आवेदक 26 अक्टूबर 2024 तक जनसेवा केन्द्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल https://cmsvy.upsdc.gov.in  पर आवेदन कर अपने-अपने सम्बन्धित विकास खण्ड/नगर पालिका/नगर पंचायत हरदोई में उपलब्ध कराये। प्राप्त उक्त आवेदन विकास खण्ड/नगर पालिका/नगर पंचायत से प्राप्त सूची/आवेदनों को जांच करने के उपरान्त विवाह हेतु पात्रता की स्वीकृति की कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।