हरदोई न्यूज़: 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियानः-जिलाधिकारी

By INA News Desk
Jun 28, 2024 - 15:18  · Updated: Jun 28, 2024 - 16:25
90 Views
हरदोई न्यूज़: 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियानः-जिलाधिकारी

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि माह जुलाई, 2024 में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई, 2024 तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई, 2024 तक चलाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि कार्यकम के प्रभावी अनुश्रवण हेतु जनपद स्तर पर जिला टास्क फोर्स की बैठक प्रत्येक सोमवार को अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आहूत की जायेगी। इसी प्रकार ब्लाक स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक सामुदायकि स्वास्थ्य केन्द्र पर साप्ताहिक रूप से आहूत की जाये, तथा बैठक का फोटोयुक्त कार्यवृत्त उक्त दिनांक को ही अधोहस्ताक्षरी एवं मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराये जाने का दायित्व संबंधित चिकित्सा अधीक्षक का होगा।

कार्यवृत्त में विभिन्न विभागों द्वारा गत सप्ताह की गयी कार्यवाही एवं आगामी सप्ताह प्रस्तावित कार्यवाही का अंकन विस्तार से एवं संख्यात्मक रूप से भी किया जाये तथा अनुपस्थित विभागों के अधिकारियों के बार में स्पष्ट संस्तुति अंकित की जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow