शाहजहांपुर न्यूज़: डीएम एसपी ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।
- बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए:- डीएम
- बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहे तथा सामग्री वितरण करने के निर्देश दिए गए।
फै़याज़ साग़री / शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ गर्रा नदी से प्रभावित सुभाष नगर एवं खन्नौत नदी से प्रभावित क्षेत्र हनुमत धाम, बिसरात, रेती पक्का पुल बृज बहार कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बाढ़ संबंधित टीमों को निर्देश दिए कि बचाव कार्य युद्ध स्तर जारी रहे। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित के निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश दिए कि नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं लेखपाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की कार्रवाई सुनिश्चितकरें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य टीमें मौके पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों को चिकित्सीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएं। डीएम ने सुभाष नगर के बाढ़ प्रभावितों को बचपन स्कूल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
साथ ही हनुमत धाम क्षेत्र के पास निवासरत व्यक्तियों को मंगल सेन इंटर कॉलेज एवं ख्वाजा फिरोज प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शिफ्ट कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने कड़े निर्देश दिए की बाढ़ प्रभावितों को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाये। डीएम ने जनपद की समस्त बढ़ चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडीकल टीमें मौके पर पहुंच कर सक्रिय हो गई है
इसे भी पढ़ें:- शाहजहाँपुर न्यूज़: शाहजहांपुर में बाढ़ की स्थिति हुई बिकराल, सेना ने संभाला मोर्चा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी ने मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









