Hardoi News: महाकुम्भ 2025 की कार्ययोजना बनाये जाने हेतु प्रथम बैठक सम्पन्न।
जिलधिकारी द्वारा विशेष रूप से जोर देकर महाकुम्भ 2025 की कर्ययोजना तैयार करने...
हरदोई। महाकुम्भ 2025 को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से प्रदेश में गंगा को अविलर एवं निर्मल बनाने के लिए बिजनौर से बलिया तक गंगा और उसकी सहायक नदियों का पानी स्वच्छ हो। इस हेतु जनपद में जिलधिकारी द्वारा विशेष रूप से जोर देकर महाकुम्भ 2025 की कर्ययोजना तैयार करने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया गया है।
Also Read- Hardoi News: सम्बंधित अधिकारी बैठक में स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
इसी क्रम में शशिकांत अमरेश, प्रभागीय निदेशक, सदस्य संयोजक, जिला गंगा समिति की अध्यक्षता में एक बैठक 24 सितम्बर को प्रभागीय निदेशक के कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक अर्चना रावत उप प्रभागीय वनाधिकारी संडीला, अखिलेश गौतम अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग, अश्वनी कुमार मिश्र जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, आशीष कुमार बिरला जल निगम शहरी, नवनीत सिंह अवर अभियंता जल निगम ग्रामीण , बी०एस० दिवेदी एवं सुशील शुक्ला उ०प्र० प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड उन्नाव एवं अजीत सिंह खनन विभाग से उपस्थित रहे। प्रभागीय निदेशक ने जानकारी साँझा करते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में जिला गंगा समिति की बैठक में पुनः जिलाधिकारी द्वारा 26 सितम्बर को समीक्षा ली जाएगी।
What's Your Reaction?











