Uttarakhand News: शिविर में 19 लोगों की ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच दवाइयां वितरण। 

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा0महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार समुदाय आधारित निशुल्क ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर स्क्रीनिंग....

Dec 17, 2024 - 15:44
57 Views
Uttarakhand News: शिविर में 19 लोगों की ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच दवाइयां वितरण। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा0महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार समुदाय आधारित निशुल्क ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर स्क्रीनिंग,योग,स्वास्थ्य वार्ता, लाइफ़स्टाइल मोडिफिकेशन एवं निशुल्क होम्योपैथिक औषधि शिविर  दूरस्थ क्षेत्र ग्राम धनसारा बाजपुर  मे आयोजित किया गया।शिविर मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) बाजपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 शिखा सम्मल, फार्मासिस्ट वतन कुमार  द्वारा स्वास्थ्य एव पोषण सम्बन्धित जागरूकता अभियान चलाया गया।

Also Read- Uttarakhand News: एसडीएम ने तहसील दिवस में आई दस शिकायतें संबंधित विभागों को भेजो।

साथ ही होम्योपैथिक औषधियो का निशुल्क वितरण किया गया ,योग अनुदेशक (महिला) शहनाज द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय,धनसारा मे योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जिसमे 50 छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया। साथ ही 19 ग्रामीणो की निशुल्क ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की जांच की गई शिविर में आशा कार्यकर्ती शमा बी क्षेत्र धनसारा  द्वारा जनसंपर्क एव प्रचार प्रसार किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow