हरदोई न्यूज़: खाद्य सुरक्षा विभाग की जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक। 

Jul 19, 2024 - 18:28
70 Views
हरदोई न्यूज़: खाद्य सुरक्षा विभाग की जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक। 
खाद्य सुरक्षा विभाग की जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक। 

हरदोई। विवेकानंद सभागार में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि नकली खाद्य सामग्री की बिक्री न होने दी जाये। नकली सामग्री को रोकने में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाये।

इसके लिए प्रतिष्ठित लोगों को जागरूक किया जाये। आम जन को जागरूक किया जाये। छोटे दुकानदारों को जागरूक किया जाये कि कचरा नालों में न डाला जाये। जागरूकता में अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित की जाये। चाट व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों के पास डस्टबिन रखी जाये। नगर क्षेत्र में सफाई का कार्य कराया जाये। खाद्य सुरक्षा को लेकर स्कूलों में कार्यशाला का आयोजन किया जाये।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: मुख्य अभियंता शारदा ने गंगा नदी के कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया।

उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाये। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुमार गुंजन ने कहा कि आम जन किसी भी शिकायत के लिए विभाग की ओर से जारी किये गए टोल फ्री नंबर 18001805533, 0522-2258101 पर कॉल कर सकते है। इस अवसर पर ड्रग इंस्पेक्टर स्वागतिका घोष व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow