बेटे की शादी का निमंत्रण लेकर एकनाथ शिंदे के यहां पहुंचे मुकेश अंबानी, जानिए कब होनी है शादी।

By INA News Desk
Jun 26, 2024 - 12:40
201 Views
बेटे की शादी का निमंत्रण लेकर एकनाथ शिंदे के यहां पहुंचे मुकेश अंबानी, जानिए कब होनी है शादी।

भारत के प्रमुख व्यवसायी मुकेश अंबानी और उनकी धर्मपत्नी नीता अंबानी पिछले कुछ महीनों से अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के शादी को लेकर खूब चर्चाओं में है।

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई में उद्योगपति वीरेन मर्चेंट और व्यवसायी शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। आइए जानते हैं मुकेश अंबानी के बेटे के शादी को लेकर नई अपडेट के बारे में विस्तार से.... 

शादी के तैयारीरी को लेकर अंबानी ने किया वीडियो शेयर 

शादी से पहले, अरबपति व्यवसायी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है जिसमें वे अपने बेटे और होने वाली बहू के साथ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को शादी का निमंत्रण देने जा रहे हैं। एएनआई ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मिले और 12 जुलाई को होने वाली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का निमंत्रण दिया।

सीएम एकनाथ शिंदे ने अंबानी को दिया गुलदस्ता

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में सीएम एकनाथ शिंदे मुकेश अंबानी को फूलों का गुलदस्ता देते हुए नज़र आ रहे हैं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, अनंत और राधिका भी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए पोज देते हुए नजर आते हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने हाल ही में एक क्रूज पर अपनी दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया। उनके परिवार और दोस्तों के अलावा, 1,200 लोगों की गेस्ट लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनकोर हेल्थकेयर के कर्मचारी भी शामिल थे। अनंत अंबानी की वंतारा से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया था।

12 जुलाई को बांद्रा में होनी है मुकेश अंबानी की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की बहुप्रतीक्षित शादी 12 जुलाई को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के प्रतिष्ठित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। प्री वेडिंग में भी अंबानी द्वारा अपने बेटे पर खूब सारा धन लुटाया गया था। इस शादी समारोह में विश्व भर से लोगों के शामिल होने का अनुमान है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow