हरदोई न्यूज़: चाकू से वार कर किया घायल, एक गिरफ्तार
पचदेवरा-हरदोई।
कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकू से वार कर घायल कर देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को भैयालाल पुत्र हुलाशी राम निवासी गांव सहसोगा, थाना पचदेवरा हरदोई ने तहरीर देकर बताया कि मूंगफली उखड़वाने के दौरान उसी के गांव के ही शनि, परविंद्र पुत्रगढ़ पोथीराम और अजीत पुत्र रामचंद्र ने गाली गलौज करते हुए उसके पुत्र के साथ मारपीट की और चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।
इसे भी पढ़ें - लड़की को भगा ले जाने के मामले में एक गिरफ्तार
इस मामले में शनि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शेष 2 अभियुक्तों की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?




