Hardoi News: नकब लगाकर शराब की दुकानों से नगदी, शराब व डी वी आर चोरी।
बेख़ौफ़ चोरों ने थाना से चार सौ मीटर दूरी पर दिया घटना को अंजाम पुलिस गस्त पर उठ रहे सवालिया निशान...
बघौली/हरदोई। बीती रात तेरवा गांव में स्थित ठेका देशी शराब व अंग्रेजी शराब की दुकानों में सेंध लगाकर बेखौफ चोरों ने शराब व दुकानों के अंदर रखी नगदी तथा सीसी टीवी कैमरा का डी वी आर पर हाथ साफ कर दिया खास बात यह रही की घटनास्थल और थाना के बीच की दूरी लगभग 400 मी बताई जा रही है और बघौली प्रताप नगर मुख्य मार्ग पर स्थित इन दोनों शराब की दुकानों पर बेखौफ चोरों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में पुलिस गस्त पर सवाल उठने लगे हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार बघौली प्रताप नगर मार्ग पर थाना के समीप तेरवा गांव में संचालित संजय द्विवेदी के ठेका देशी शराब व सुनीता जायसवाल की संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान से बीती रात चोरों के द्वारा दीवार में सेंध लगाकर ठेका देशी शराब की दुकान में रखें 178 पौवा तथा 32500 नगदी व अंग्रेजी शराब की दुकान से 42000 नगदी पर हाथ साफ कर दिया तथा सीसीटीवी कैमरे का डी वी आर भी चोर साथ में ले गए।
सुबह घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई जिससे बघौली पुलिस के रात्रि गस्त पर सवाल उठने लगे हैं तथा इस घटना से व्यापारियों के अंदर चोरों को लेकर दहशत पनप गई है लोगों का कहना है कि जब थाना के आसपास की दुकान सुरक्षित नहीं है तो गांवों का क्या होगा इस घटना की खबर से गांवों में भी दहशत ब्याप्त हो गई है फिलहाल घटना को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रिपोर्ट- सुनील कुमार सिंह कुशवाहा
What's Your Reaction?









