Lucknow News: सभी जिलो में होगा अखंड पाठ, श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होगी पूर्णाहुति - जयवीर सिंह

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अष्टमी एवं रामनवमी के पावन अवसर पर....

Apr 4, 2025 - 17:53
49 Views
Lucknow News: सभी जिलो में होगा अखंड पाठ, श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होगी पूर्णाहुति - जयवीर सिंह

लखनऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अष्टमी एवं रामनवमी के पावन अवसर पर प्रमुख शक्तिपीठों एवं मंदिरों में रामचरितमानस का अखण्ड पाठ 05 व 06 अप्रैल को किया जायेगा। यह पाठ चयनित भजन मंडलियो द्वारा किया जायेगा, इसके लिए इन्हें 5000 रूपये का मानदेय दिया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान भी संचालित किए जाएंगे। सभी जिलों में 24 घंटे का श्रीरामचरिमानस का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए गए हैं। 05 अप्रैल दोपहर से प्रारंभ अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर को श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होगी। 

Also Read- Lucknow News: गौशालाओं में गोवंश को गर्मी एवं लू से बचाव के निर्देश- आगामी 03 माह की व्यापक कार्ययोजना बनाकर योजनाएं क्रियान्वित की जाए।

साथ ही अष्टमी (5 अप्रैल) और श्रीराम नवमी (6 अप्रैल) को प्रदेश के प्रमुख राम मंदिरों,  हनुमान मंदिरों, देवी मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों और शक्तिपीठों में विशेष अनुष्ठान होंगे। जिलों में स्थानीय भजन मंडलियों और लोक कलाकारों की प्रस्तुति सुनिश्चित करने के लिए समितियों का गठन किया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी करा दिया गया है। कार्यक्रम व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त 5000 रुपये की धनराशि आवंटित की जाएगी। संस्कृति विभाग की ई-डायरेक्टरी के माध्यम से कलाकारों का चयन किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow