Saharanpur News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाव भीनि श्रद्धांजलि दी गई। 

समाजवादी पार्टी इस घटना की निंदा करती है और मृतक परिवारों को मुआवजा दिया जाए और घायलों का इलाज हो सपा महानगर विधानसभा....

Apr 23, 2025 - 22:04
109 Views
Saharanpur News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाव भीनि श्रद्धांजलि दी गई। 

सहारनपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाव भीनि श्रद्धांजलि दी गई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते है। 

आज अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में आंतकी हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति शोक वक्त किया गया जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा पहलगाम में पर्यटकों की हत्या की गई है यह अत्यधिक दुखद है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी इस घटना की निंदा करती है और मृतक परिवारों को मुआवजा दिया जाए और घायलों का इलाज हो सपा महानगर विधानसभा प्रभारी अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि घटना में मरने  वाले लोगों के परिजनों को सरकार उचित मुआवजा देना का काम करें और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो इसके लिए भी ठोस रणनीति तैयार की जाए।

ALso Read- Deoband News: पहलगाम हमला- क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा 'दोषियों को मिले ऐसी सज़ा जो नज़ीर बन जाए।

सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी एवं वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर फुरकान गोरी ने कहा कि  केंद्र की सरकार को जम्मू-कश्मीर में प्राथमिकता के सर्वोच्च स्तर पर,सबसे पहले सुरक्षा के वातावरण को सुनिश्चित करने की ज़रूरत है, तभी स्थानीय निवासियों और पर्यटकों का जीवन सुरक्षित रह सकता है। सुरक्षा से ही भरोसा जागता है और एकता-अखंडता का भाव भी।

इस दौरान सभी ने मोमबत्ती जलाकर मतृको के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सपा महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महजबी खान गुरविंदर सिंह बजाज चौधरी जुमला सिंह हसीन कुरैशी शेखर कुमार सनी वेदपाल पटनी आदि मौजूद थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow