Hardoi News; रामजीलाल की अशोभनीय टिप्पणी पर क्षत्रिय समाज में रोष, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। 

रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता समाप्त करते हुए उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अपील की है। क्षत्रिय महासभा हरदोई की ....

Mar 25, 2025 - 14:25
167 Views
Hardoi News; रामजीलाल की अशोभनीय टिप्पणी पर क्षत्रिय समाज में रोष, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। 

हरदोई: क्षत्रिय महासभा हरदोई ने सपा राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन द्धारा संसद में की गई टिप्पणी जिसमें औरंगजेब जैसै आक्रान्ताओ को अपना हमपरस्त बताने और परम पराक्रमी देश भक्त महा राणा पर गद्दार जैसी की गई अभद्र टिप्पणी से समूचा क्षत्रिय समाज अपमानित हुआ है और रोष भरा है।जिसके चलते मंगलवार को क्षत्रिय महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।

जिसमें रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता समाप्त करते हुए उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अपील की है। क्षत्रिय महासभा हरदोई की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया की घृणित राजनीति की पोषक एवं बाबर औरंगजेब जैसे आक्रांताओं के पूजक सासंद रामजीलाल सुमन ने महाराणा सांगा जैसे राष्ट्रभक्त योद्धा को गद्दार कहकर राष्ट्र प्रेमियों व क्षत्रिय समाज व हिन्दू जनमानस को सरेआम अपमानित कर अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित किया है।जो घोर निंदनीय व अक्षम्य अपराध है।

Also Read- Special Article: कौन थे राणा सांगा- सांगा के युद्धों का पढ़ें रोचक इतिहास।

सच्चे देशभक्त महाराणा सांगा के शरीर पर 80घाव एक हाथ व पैर से रहित होते हुए भी इस वीर बांकुरे ने 18से अधिक बार भंयकर युद्ध किया और बाबर जैसे आक्रांता को रण में धूल चटाई ।ऐसे वीर योद्धा ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया जिनको हिंदू पथ उपाधि से विभूषित किया गया। रामजीलाल सुमन द्धारा भरी संसद में उनको अपमानित किया गया जो क्षमा के योग्य नहीं है।

जनपद का समस्त क्षत्रिय समाज इसकी घोर निन्दा करते हुए देश के महामहिम राष्ट्रपति जी से मांग  करता है कि रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता समाप्त करते हुए उस पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सम्पूर्ण क्षत्रिय समाज व देशप्रेमी मजबूर होकर जनपद से लेकर राष्ट्र व्यापी आंदोलन को विवश होगें,जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।इस मौके पर जिलाध्यक्ष के साथ ही सैकड़ों क्षत्रिय व देशप्रेमी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow