बिहार विधानसभा चुनाव - मधुबनी को नहीं बनने देना है घुसपैठियों का लॉन्चिंग पैड : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गांधी नगर, सिमरी में बिस्फी विधानसभा के लिए आयोजित चुनावी जनसभा को संबो

By INA News Desk
Nov 9, 2025 - 23:03
212 Views
बिहार विधानसभा चुनाव - मधुबनी को नहीं बनने देना है घुसपैठियों का लॉन्चिंग पैड : योगी आदित्यनाथ
बिहार विधानसभा चुनाव - मधुबनी को नहीं बनने देना है घुसपैठियों का लॉन्चिंग पैड : योगी आदित्यनाथ
Advertisement
Advertisement

  • मधुबनी के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को यूपी के मुख्यमंत्री ने किया संबोधित 
  • योगी आदित्यनाथ ने एनडीए प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर बचौल को भारी जनसमर्थन देने का किया आह्वान
  • बोले योगी आदित्यनाथ 
  • कांग्रेस-आरजेडी ने बिहार को बीमारू बनाया 
  • रामद्रोही हैं कांग्रेस और आरजेडी, जो राम के नहीं, वे हमारे किसी काम के नहीं
  • यूपी में बुलडोजर चला तो माफिया की हड्डी-पसली एक कर दी गई 
  • मधुबनी की पेंटिंगें अब अयोध्या एयरपोर्ट तक सजी हैं
  • बिहार जब समृद्ध होगा तब भारत बनेगा समृद्ध
  • राजद के काल में हुए 30 हजार अपहरण 
  • बेटियों, व्यापारियों की सुरक्षा पर सेंध लगाने वालों को सत्ता में आने नहीं देना है 
  • आस्था का सम्मान और विकास केवल एनडीए सरकार कर सकती है

मधुबनी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गांधी नगर, सिमरी में बिस्फी विधानसभा के लिए आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। भाषण की शुरुआत उन्होंने माता जानकी की पावन धरा को कोटि-कोटि नमन से की और कहा कि यह धरती नालंदा जैसी शिक्षा स्थली रही, पर कुछ लोगों ने इसे फिर से अराजकता की ओर धकेलने का प्रयास किया है।सीएम योगी ने कांग्रेस और राजद को बिहार के गौरवशाली अतीत पर कलंक लगाने वाला बताया और कहा कि महागठबंधन ने जाति के नाम पर समाज को बांटकर, जातीय सेनाएं खड़ी कराकर खानदानी माफिया को संरक्षण दिया और इस वजह से बिहार पिछड़ गया तथा नौजवानों और अन्नदाताओं की हालत दयनीय हुई। योगी ने कहा कि यही लोग बिहार में एक बार फिर जंगलराज लाना चाहते हैं। इस खतरे को रोकने के लिए एनडीए ही विकल्प है। उन्होंने कहा कि मधुबनी संवेदनशील जिला है, यहां पर घुसपैठियों का लांचिंग पैड नहीं बनने देना है। 

  • एनडीए में हुआ है सबका सम्मान

उन्होंने कहा कि नालंदा जिसने दुनिया को ज्ञान दिया, उस बिहार की भूमि को वे (कांग्रेस-राजद) कलंकित कर गए। बहन, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा पर जो सेंध लगाई गई, उसका दोषी यह गठबंधन है।सभा में योगी ने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का भी हवाला दिया, उन्होंने मधुबनी पेंटिंग, विद्वान साहित्यकारों और स्थानीय परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन सबका सम्मान एनडीए ही कर रहा है। 

  • ...तो यमराज के घर का टिकट पक्का

भाषण के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री ने यूपी में अराजकतत्वों के खिलाफ हुई कठोर कार्रवाई का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां माफिया के ऊपर बुलडोजर चला, वहीं उनकी संपत्ति जब्त कर गरीबों के लिए हवेलियां बनाई गईं।उन्होंने कहा कि यूपी में यदि किसी की बेटी, व्यापारी की सुरक्षा या किसी गरीब के घर पर अवैध कब्जा करने का प्रयास हुआ तो यमराज के घर का टिकट पक्का है। योगी आदित्यनाथ ने यह दावा भी दोहराया कि एनडीए की शासन नीति ही शांति व विकास दोनों सुनिश्चित कर सकती है। 

  • जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं

योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी रामलला का विरोध किया था, उन्हें दोबारा सत्ता में नहीं आने देना है। उन्होंने कांग्रेस, राजद और सपा को रामद्रोही करार देते हुए कहा कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।उन्होंने कहा कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, रैनबसेरे व प्रसाद निर्माण स्थलों के नामकरण से सभी सांस्कृतिक प्रतीकों को सम्मान मिला है और अब सीतामढ़ी में माता जानकी के मंदिर का काम भी शुरू हो चुका है। यह आस्था के सम्मान का परिणाम है। साथ ही उन्होंने मोदी व नितीश के 11-20 वर्षों के विकास-प्रोग्राम का विवरण देते हुए जनता को एनडीए सरकार के फायदे याद दिलाए। 

  • मधुबनी को घुसपैठियों का लांचिंग पैड नहीं बनने देना है

योगी आदित्यनाथ ने बिस्फी क्षेत्र के लोकप्रिय एनडीए प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर बचौल के पक्ष में वोट देने की अपील की और कहा कि यह क्षेत्र संवेदनशील है। इसे घुसपैठियों की लांचिंग पैड नहीं बनने देना है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि आरजेडी और कांग्रेस बाहरी लोगों को घुसाकर स्थानीय लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार हरिभूषण ठाकुर को स्पष्ट बहुमत से जिताना है ताकि क्षेत्र का सुरक्षा और विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंनेने सभा का समापन करते हुए मतदाताओं से आग्रह किया कि वे विकास, सुरक्षा और आस्था के मुद्दों पर वोट करें। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस-राजद का महागठबंधन सत्ता में आया तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेंगी, इसलिए एक बार फिर एनडीए को फिर मौका देना आवश्यक है।इस अवसर पर सांसद डॉ अशोक कुमार यादव, यूपी सरकार में पूर्व मंत्री और मिथिला के चुनाव प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, राजस्थान के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी, हरियाणा सरकार में मंत्री राकेश नागर, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, जिलाध्यक्ष मधुबनी प्रभांशु झा, लल्लन मंडल, सुबोध चौधरी, सीमा मंडल, विमला देवी और बिस्फी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी हरि भूषण ठाकुर बचौल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जुड़ने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement