Hardoi: बिलग्राम पुलिस ने पांच घंटे में साइबर अपराधी को दोबारा पकड़ा।

हरियाणा के चरखी दादरी साइबर अपराध थाने की पुलिस टीम ने मनजीत महतो को एक मामले में पकड़ा था। टीम उसे दूसरे साथियों को पकड़ने

Dec 20, 2025 - 19:45
Dec 20, 2025 - 19:51
 0  33
Hardoi: बिलग्राम पुलिस ने पांच घंटे में साइबर अपराधी को दोबारा पकड़ा।
बिलग्राम पुलिस ने पांच घंटे में साइबर अपराधी को दोबारा पकड़ा।

हरियाणा के चरखी दादरी साइबर अपराध थाने की पुलिस टीम ने मनजीत महतो को एक मामले में पकड़ा था। टीम उसे दूसरे साथियों को पकड़ने के लिए हरदोई से गुजरते हुए रायबरेली ले जा रही थी। रास्ते में बिलग्राम इलाके के एक ढाबे पर रुकने के दौरान मनजीत महतो टीम को चकमा देकर भाग गया। इस पर बिलग्राम थाने में मुकदमा संख्या 632/25 धारा 262 बीएनएस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर बिलग्राम क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने पता लगाने, सुराग जुटाने और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मनजीत महतो को पांच घंटे में पकड़ लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

गिरफ्तार अपराधी का नाम और पता- मनजीत महतो पुत्र ललन महतो निवासी उन्नाती रेजिडेंसी कृष्णा कॉम्प्लेक्स भिवान्डी ठाणे महाराष्ट्र।

अपराधी मनजीत महतो का अपराधिक इतिहास-

मुकदमा संख्या 71/25 धारा 318(4)/61(2) बीएनएस थाना साइबर अपराध जनपद चरखी दादरी हरियाणा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

प्रधान कांस्टेबल अरविंद कुमार राय थाना बिलग्राम जनपद हरदोई।
उप निरीक्षक अरविंद यादव थाना बिलग्राम जनपद हरदोई।
उप निरीक्षक सत्यदेव सिंह थाना बिलग्राम जनपद हरदोई।
कांस्टेबल श्रवण उपाध्याय थाना बिलग्राम जनपद हरदोई।
कांस्टेबल अमन सिंह थाना बिलग्राम जनपद हरदोई।
कांस्टेबल अभिषेक तोमर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई।
कांस्टेबल अजय पवार थाना बिलग्राम जनपद हरदोई।

Also Read- Hardoi : जिलाधिकारी ने स्टार शिकायतों की गुणवत्ता परखी, त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।