Deoband News: मुकेश चंद्राकर के हत्यारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सरकार कड़ी पैरवी करते हुए फांसी की सजा दिलवाये- बलबीर सैनी

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से पूरे देश का पत्रकार और आम जन स्तब्ध है और देश भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश है....

Jan 9, 2025 - 16:04
35 Views
Deoband News: मुकेश चंद्राकर के हत्यारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सरकार कड़ी पैरवी करते हुए फांसी की सजा दिलवाये- बलबीर सैनी

देवबंद: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के सक्रिय पत्रकार मुकेश चन्द्राकार कि हत्या के विरोध में देवबंद तहसील इकाई ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन माहमहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन में बताया गया अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार मुकेश चंद्राकर द्वारा कथित सड़क धांधली को उजागर करने से आक्रोशित ठेकेदार व उनके सहयोगियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से पूरे देश का पत्रकार और आम जन स्तब्ध है और देश भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। 

Also Read- जौनपुर: छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की नृशंस हत्या के विरोध में ज्ञापन सौंपा, परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा 9 जनवरी 2025 को सहारनपुर जनपद की पांच तहसील और 11 ब्लॉक को पर घटना के विरोध में भारी प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी देवबंद के माध्यम से आपको प्रेषित इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे निवेदन करते हैं कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सरकार कड़ी पैरवी करते हुए फांसी की सजा दिलवाये इसके साथ ही पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिजनों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 5 करोड रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी उपलब्ध करवाए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow