मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे, सीएम का निर्देश- बाढ़ प्रभावित लोगों को न होने पाए किसी भी प्रकार की असुविधा। 

Ghazipur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा

By INA News Desk
Aug 30, 2025 - 14:12
36 Views
मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे, सीएम का निर्देश- बाढ़ प्रभावित लोगों को न होने पाए किसी भी प्रकार की असुविधा। 
मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे, सीएम का निर्देश- बाढ़ प्रभावित लोगों को न होने पाए किसी भी प्रकार की असुविधा। 
  • बाढ़ प्रभावितों को समय पर उपलब्ध कराया जाए भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवा : योगी आदित्यनाथ 

गाजीपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला एवं मंडल स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रशासनिक अमला सतत निगरानी में रहे, शरणालयों में रहने वाले लोगों को भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है और आपदा की इस घड़ी में किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। सीएम योगी ने मवेशियों के चारे, पीने के पानी की शुद्धता और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उन्होंने बाढ़ग्रस्त गांवों में दवाओं, एंटी स्नेक वैनम और एंटी रैबिज टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्यों को और तेज़ करने तथा बाढ़ पीड़ितों को तुरंत सहायता पहुंचाने पर जोर दिया।

Also Read- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया राज्य निर्वाचन आयोग के आधुनिक कार्यालय भवन का शिलान्यास, कहा- जनता ही है हमारे लिए जनार्दन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement