Maha Kumbh 2025: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीएम योगी ने सभी स्नानार्थियों का पावन स्नान पर्व पर किया अभिनंदन। 

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) स्नान पर्व पर सीएम योगी ने श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं, भगवान शिव और पुण्य सलिला मां गंगा से की सभी श्रद्धालुओँ के कल्याण की प्रार्थना....

Feb 26, 2025 - 13:32
63 Views
Maha Kumbh 2025: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीएम योगी ने सभी स्नानार्थियों का पावन स्नान पर्व पर किया अभिनंदन। 
  • देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती से की समस्त प्रदेशवासियों और सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण की मनोकामना  

महाकुम्भ नगर/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं, पूज्य साधु संतों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव और पुण्य सलिला मां गंगा से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ से इतर समस्त देशवासियों को भी महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल से लिखा, 'महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में भगवान भोलेनाथ की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। त्रिभुवनपति भगवान शिव और पुण्य सलिला मां गंगा सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव। 

Also Read- Maha Kumbh 2025: महाशिवरात्रि पर काशी में भव्य नजारा, मंगला आरती के बाद निकली अखाड़ों की शोभायात्रा

समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की दीं शुभकामनाएं 
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामना देते हुए एक्स पर लिखा, 
नमो देवादिदेवाय महादेवाय ते नमः।
त्र्यम्बकाय नमस्तुभ्यं त्रिशूलवरधारिणे।।
त्रिभुवनपति भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन महापर्व महाशिवरात्रि की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की कृपा से सभी का कल्याण हो, सम्पूर्ण सृष्टि का उद्धार हो। हर हर महादेव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow