Hardoi: हिंदू आस्था पर टिप्पणी भारी पड़ी: सपा नेता पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी जल्द। 

हिंदू देवी देवताओं के प्रति एक सार्वजनिक स्थान पर हुई बैठक में अभद्र टिप्पणी करना सपा नेता को महंगा पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार

Mar 27, 2026 - 14:56
95 Views
Hardoi: हिंदू आस्था पर टिप्पणी भारी पड़ी: सपा नेता पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी जल्द। 
हिंदू आस्था पर टिप्पणी भारी पड़ी: सपा नेता पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी जल्द। 

अरवल। हिंदू देवी देवताओं के प्रति एक सार्वजनिक स्थान पर हुई बैठक में अभद्र टिप्पणी करना सपा नेता को महंगा पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जगह भाषण देते समय सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा की जबान बहककर हिंदू देवी देवताओं के लिए अनर्गल भाषा का प्रयोग करने लगी। घटना का वीडियो वायरल होने पर विभिन्न हिंदू संगठनों एवं राजनीतिक संगठनों ने इसके प्रति नाराजगी जाहिर की और सपा नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई। इस संबंध में थाना हरपालपुर पर आरोपी सपा नेता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की जानकारी क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने दी, तथा आम जनमानस को जल्द गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया गया।

Also Read- Gautam Buddha Nagar: जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में, सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow