Deoband News: किसान सेना ने नवनियुक्त एसडीएम प्रिंस वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत
किसान सेना (अराजनैतिक) का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में देवबंद के नवनियुक्त एसडीएम
देवबंद। किसान सेना (अराजनैतिक) का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में देवबंद के नवनियुक्त एसडीएम प्रिंस वर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें देवबंद में नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने किसान, मजदूर एवं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम प्रिंस वर्मा ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उचित समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला संरक्षक सन्नवर अली, उप जिला अध्यक्ष प्रदीप सैनी, मेहताब मुखिया, इरशाद पहलवान, सलमान, आलम, फुरकान, डॉक्टर राजेश्वर सैनी, दिलशाद सलमानी, विपिन सैनी, सुशील सैनी, दिनेश सैनी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

