Hardoi News: महानिदेशक चैत्रा वी ने की विभागीय अधिकारियों संग बैठक, जल निगम व पशुपालन विभाग की हुई समीक्षा। 

जिलाधिकारी अनुनय झा को उन्होंने निर्देशित किया कि अमृत योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का सत्यापन समिति के माध्यम से करा लिया जाये। जल निगम ग्रामीण....

By INA News Desk
May 24, 2025 - 17:30
77 Views
Hardoi News: महानिदेशक चैत्रा वी ने की विभागीय अधिकारियों संग बैठक, जल निगम व पशुपालन विभाग की हुई समीक्षा। 

Hardoi News: महानिदेशक, युवा कल्याण विभाग चैत्रा वी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं की बैठक हुई। उन्होंने जल निगम की परियोजनाओं की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि परियोजनाओं के निर्माण में समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। जल निगम शहरी को उन्होंने निर्देश दिया कि परियोजना से आच्छादन के लिए कार्य योजना तैयार कर ली जाये। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। 

जिलाधिकारी अनुनय झा को उन्होंने निर्देशित किया कि अमृत योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का सत्यापन समिति के माध्यम से करा लिया जाये। जल निगम ग्रामीण की समीक्षा के दौरान वह प्रगति से संतुष्ट नजर आयीं। उन्होंने कहा कि कनेक्शनों की संख्या बढ़ाई जाये। परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत मार्गो की तत्काल मरम्मत करायी जाये।

अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण ने परियोजनाओं का विस्तृत ब्यौरा रखा। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों का पार्ट चार्ट अनिवार्य रूप से जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को उपलब्ध कराया जाये।

Also Read- Hardoi News: पुलिस अधीक्षक ने सुनीं थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने गो संरक्षण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हाई वे निराश्रित गोवंश की ट्रैकिंग के लिए एक पेट्रोलिंग वाहन की व्यवस्था करायी जाये। गोवंश को गर्मी से बचाने की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। गोशाला में पानी की कमी न होने दी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow