Hardoi: ब्लॉक परिसर में दिव्यांग उपकरण कैंप, 150 लाभार्थियों को मिला सहारा।
संडीला (हरदोई) विकासखंड संडीला के सभागार में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग उपकरण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
रिपोर्ट- मुकेश सिंह
संडीला (हरदोई) विकासखंड संडीला के सभागार में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग उपकरण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी हरदोई संजय कुमार निगम, खण्ड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण (संडीला) सुबोध सोनकर, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण (भरावन) कदीर अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।कैंप में विकासखंड संडीला के 41 तथा भरावन के 109 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर एवं इलेक्ट्रॉनिक स्टिक का वितरण किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार दिव्यांगजन के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
Also Read- Lucknow: जनजातीय भागीदारी उत्सव का भव्य समापन,विविध लोककला, नृत्य और परंपराओं ने रचा अनुपम संगम।
What's Your Reaction?











