Kanpur News: विधायक सुरेन्द्र मैथानी के सतत प्रयासों से जे.के. कैंसर हॉस्पिटल को मिली ₹1 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। 

विधायक  मैथानी ने बताया कि जे.के. कैंसर अस्पताल केवल कानपुर मंडल ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के 16–17 ज़िलों के कैंसर पीड़ित मरीजों की एकमात्र आशा...

By INA News Desk
Jul 2, 2025 - 17:03
45 Views
Kanpur News: विधायक सुरेन्द्र मैथानी के सतत प्रयासों से जे.के. कैंसर हॉस्पिटल को मिली ₹1 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। 

कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र मैथानी द्वारा जे.के. कैंसर हॉस्पिटल, कानपुर में मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप शासन द्वारा प्रारंभिक रूप से ₹1.00 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

यह स्वीकृति  विधायक द्वारा दिनांक 06 जून 2025 को  मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र संख्या-9886/06/2025 के क्रम में जारी की गई है। इस संदर्भ में शासनादेश संख्या-69/2025/1/969945/2025/71-3099/655/2021-03 दिनांक 22.05.2025 द्वारा ₹1 करोड़ की धनराशि मानक मद-26 (मशीनें व संयंत्र) के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई है।

विधायक  मैथानी ने बताया कि जे.के. कैंसर अस्पताल केवल कानपुर मंडल ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के 16–17 ज़िलों के कैंसर पीड़ित मरीजों की एकमात्र आशा बन चुका है। गरीब और असहाय मरीजों को निःशुल्क अथवा न्यूनतम लागत पर समुचित उपचार मिले, इसके लिए सरकारी योजनाओं एवं संसाधनों को इस अस्पताल से जोड़ना अब समय की आवश्यकता है।

 विधायक  मैथानी ने कहा – "मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री (चिकित्सा शिक्षा) श्री बृजेश पाठक जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने मेरी मांग पर संवेदनशील निर्णय लेते हुए ₹1 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की। यह एक शुरुआत है, और अब मैं शीघ्र ही शेष ₹49 करोड़ की स्वीकृति हेतु माननीय मुख्यमंत्री से पुनः अनुरोध करूंगा। यदि आवश्यकता हुई तो मैं विधान सभा में याचिका प्रस्तुत कर, जनहित में आवश्यक धनराशि की स्वीकृति सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि यह पूर्ण राशि शीघ्र उपलब्ध हो जाती है तो हॉस्पिटल में High-End Linear Accelerator, Dosimetry Equipments, Immobilization Devices जैसे अत्याधुनिक उपकरणों की स्थापना संभव हो सकेगी। इससे उपचार की सटीकता और गुणवत्ता में व्यापक वृद्धि होगी और हजारों कैंसर पीड़ित मरीजों को त्वरित और प्रभावी लाभ प्राप्त होगा।

Also Read-UP News: खेती की लागत कम करने में किसानों की सारथी बन रही डबल इंजन सरकार, पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही सोलर सिंचाई पम्प वितरण योजना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow