हरदोई: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया

प्रचार मोहम्मद राशिद आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया, केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप ..

By INA News Desk
Dec 14, 2024 - 21:42
69 Views
हरदोई: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हरदोई में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद राशिद ने सम्मानित अतिथियों और शिक्षकों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद प्रचार मोहम्मद राशिद आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया, केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में काम कर रहा है।केंद्रीय विद्यालय संगठन के छात्र विभिन्न सम्मानित स्थान पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय के 1256 विद्यालय संचालित है जिसमें 13 लाख 56000 से अधिक विद्यार्थी अध्यनरत है तथा 56783 कर्मचारीकार्यरत है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के पांच आंचलिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र चंडीगढ़ मैसूर ग्वालियर मुंबई तथा भुवनेश्वर में संचालित हैं इसके अलावा तीन केंद्रीय विद्यालय देश में संचालित हो रहे हैं जिनमें से काठमांडू तेहरान और मास्को है। इसके बाद आदेश कुमार ने छात्रों के लिए सूचना साक्षरता कौशल नमक प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से सभी को अवगत कराया।विद्यालय के छात्रों ने पधारे हुए अतिथियों का टीका लगाकर स्वागत किया और नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत गान के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के विभिन्न क्लबों जैसे रीडर्स क्लब, इको क्लब, साइंस क्लब, गणित क्लब, एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब और आर्ट क्लब ने अपनी प्रदर्शनी और पुस्तक प्रदर्शनी लगाई। विद्यालय के छात्रों ने अपने बनाए हुए मॉडलों के माध्यम से अभिभावकों को विस्तार से बताया।विशेष आकर्षण का केंद्र मानव पुस्तके रही, जिन्होंने विद्यालय के छात्रों और अतिथियों को कहानियां सुनाई। इस दौरान लगाए पुस्तक प्रदर्शनी में भी छात्रों और अतिथियों ने अपनी मनपसंद पुस्तके पढ़ी। योगा छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए योग कार्यक्रम को जोरदार तालियों के साथ छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने सराहा।आज के स्थापना दिवस के दिन पर ही विद्यालय में ग्रांड पैरेंट्स डे का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय में अध्ययन कर रहे प्राथमिक चरण और मूलभूत चरण के छात्रों के दादा-दादी और नाना-नानी विद्यालय में पधारे और बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न प्रस्तुतियों को देखकर हर्षित हुए। दादा दादी और नाना नानी ने भी आयोजित खेलों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अर्चना सिंह एवं सत्येंद्र शंकर ने किया धन्यवाद ज्ञापन संजीव प्रताप ने किया। इस कार्यक्रम में अभिभावक, छात्र और विद्यालय के शिक्षक डॉ अर्चना सिंह, योगेश्वर सिंह, डॉक्टर अनुपम तिवारी, अखिलेश कुमार, संजय पाठक, दीपक कुमार, हरिश्चंद्र, कृष्णा कुशवाहा, श्री अरुण कुमार गौतम, राहुल वर्मा, नरेंद्र कुमार, अंकित सोलंकी, संजू प्रताप, प्रेरणा, हिमानी और सुषमा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement