Hardoi News: हरदोई में आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय, बाढ़-जलभराव समेत आपात स्थिति में 1077 पर करें संपर्क

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव ने बताया है कि जिला प्रशासन द्वारा आम जनमानस की त्वरित सहायता,

By INA News Desk
Sep 30, 2026 - 19:06
9 Views
Hardoi News: हरदोई में आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय, बाढ़-जलभराव समेत आपात स्थिति में 1077 पर करें संपर्क

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव ने बताया है कि जिला प्रशासन द्वारा आम जनमानस की त्वरित सहायता, सूचना प्राप्त करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के त्वरित समन्वय हेतु जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा गया है। उन्होंने समस्त नागरिकों को सूचित किया है कि जलभराव, बाढ़, मार्ग अवरुद्ध होने, पेड़ गिरने अथवा किसी अन्य आपदा/आपातकालीन स्थिति में सूचना देने एवं आवश्यक सहायता प्राप्त करने हेतु टोल फ्री नंबर 1077 जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, हरदोई में 05852-299155, 05852-299157, 05852-299156 तथा 9454416606 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार तहसील स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष के नंबर जारी किए गए हैं। तहसील शाहाबाद में 05852234345, सवायजपुर में 05853263322, बिलग्राम में 9936302788, सदर में 7388226967 तथा तहसील संडीला में 9118798744 पर संपर्क किया जा सकता है।

Also Click : Drug Free Zone: नशे के खिलाफ यूपी सरकार का सख्त एक्शन, 500 मीटर दायरे में बनेगा ‘ड्रग फ्री जोन’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow