Hardoi News: मल्लावां में पारिवारिक हिंसा की शिकायत पर कार्रवाई, आवेदिका संतुष्ट

थाना प्रभारी मल्लावां की जाँच में पता चला कि आवेदिका वर्तमान में अपने मायके, जनपद सीतापुर में रह रही है। आवेदिका ने 03.02.2025 को इस मामले में थाना मल्लावां में ..

By INA News Desk
Jun 11, 2025 - 22:53
55 Views
Hardoi News: मल्लावां में पारिवारिक हिंसा की शिकायत पर कार्रवाई, आवेदिका संतुष्ट

By INA News Hardoi.

बीते मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान मल्लावां थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी मल्लावां को प्राथमिकता के आधार पर समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया।

Also Click : Hardoi News: बघौली में गाली-गलौज और रुपये छीनने के विवाद का निपटारा, सुलह के साथ मुआवजा वापस

थाना प्रभारी मल्लावां की जाँच में पता चला कि आवेदिका वर्तमान में अपने मायके, जनपद सीतापुर में रह रही है। आवेदिका ने 03.02.2025 को इस मामले में थाना मल्लावां में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 28/25, धारा 85/115(2)/351(3) बीएनएस दर्ज किया गया था। आवेदिका को टेलीफोन के माध्यम से इस कार्रवाई की जानकारी दी गई, और वह पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट है।

थाना प्रभारी ने आवेदिका को भविष्य में किसी भी समस्या होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 को सूचित करने की सलाह दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow