Hardoi News: ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, ग्राम प्रधान पंचायत सहायक एवं समूह सखी रही मौजूद

ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के संबंध में मास्टर ट्रेनर सौरभ कुमार गुप्ता द्वारा हैंड ओवर एवं टेकओवर के विषय में सभी से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा साथ ही पंचायत सहायक समूह सखी...

Apr 23, 2025 - 21:17
Apr 23, 2025 - 21:18
 0  49
Hardoi News: ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, ग्राम प्रधान पंचायत सहायक एवं समूह सखी रही मौजूद

रिपोर्ट: अभिषेक त्रिवेदी

By INA News Hardoi.

सांडी: समूह सहायता समूह की एक सक्रिय सदस्य का एक दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी उदयवीर दुबे एवं एडीओ रामेश्वर जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के संबंध में मास्टर ट्रेनर सौरभ कुमार गुप्ता द्वारा हैंड ओवर एवं टेकओवर के विषय में सभी से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा साथ ही पंचायत सहायक समूह सखी एवं ग्राम प्रधान की भूमिका के बारे में भी स्पष्ट रूप से बताया गया।

मास्टर ट्रेनर इतिशा गुप्ता ने जल जीवन मिशन की महत्ता, जल की गुणवत्ता एवं जल की जांच के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस मौके पर बी एम एम राकेश यादव , यशपाल सिंह, सुधीर, अभय सिंह, निधि सिंह रजत एवं आदेश आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow