Hardoi News: अतरौली में से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो और SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बिना समय गंवाए अभियान चलाकर नामजद आरोपी लाला, पुत्र केशन, निवासी ग्राम जैतखेडा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई, को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरी....
By INA News Hardoi.
हरदोई : अतरौली थाना क्षेत्र में लड़की के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 20 मई को ग्राम जैतखेडा, थाना अतरौली निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज की कि उनकी पुत्री के साथ गांव के ही लाला, पुत्र केशन, ने दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना अतरौली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी के खिलाफ भारतीय नवीन संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 115(2), 331(2), 351(3), SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(v) और 3(2)(va), साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा संख्या 186/25 दर्ज किया।
Also Click: Hardoi News: हरपालपुर में अवैध खनन पर पुलिस-खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, रीपर और ट्रैक्टर सीज, आरोपी फरार
पुलिस ने बिना समय गंवाए अभियान चलाकर नामजद आरोपी लाला, पुत्र केशन, निवासी ग्राम जैतखेडा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई, को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष शुक्ला, और हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार की टीम शामिल रही। थाना अतरौली पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है और उसे अदालत में पेश किया गया है।
What's Your Reaction?











