Hardoi News: SP ने बीट आरक्षियों की बैठक ली, जनसुनवाई में 35 शिकायतें सुनीं तथा रात्रि नाकाबन्दी के दौरान बेरियर ड्यूटी का निरीक्षण किया
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान कुल 35 शिकायतों को सुना। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा समस्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही ...
By INA News Hardoi.
गुरूवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कार्यालय में जनपद के पश्चिमी जोन के समस्त थानाक्षेत्रों से एक- एक बीट आरक्षियों कुल 13 बीट आरक्षियों को बुलाया। जिसमें बीट आरक्षियों के कार्य की समीक्षा की गई तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
एसपी ने बीट आरक्षियों से उनके द्वारा तय किये वर्क मैप को जाना और इस पर बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहित किया। विभिन्न पहलुओं पर एसपी ने उन सभी से बात की और कुछ समस्याओं पर निस्तारण विचार दिए।
गुरूवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान कुल 35 शिकायतों को सुना। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा समस्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
बता दें कि पूरे जिले के अलग अलग क्षेत्रों से फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर एसपी के पास आते हैं, जिन्हें प्राथमिकता से एसपी द्वारा सुना जाता है और उनके निराकारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।
बुधवार को एसपी ने जनपद में कानून/सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु रात्रि नाकाबन्दी स्कीम के तहत थाना टड़ियावां क्षेत्रांतर्गत इटौली तिराहा बेरियर ड्यूटी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि किसी भी व्यक्ति या वाहन को बिना चेकिंग के जाने न दिया जाए और सलीके से सभी की जाँच की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति या वाहन पर कड़ी निगरानी रखने व यथोचित कार्रवाई के निर्देश उन्होंने दिए।
What's Your Reaction?









