Hardoi News: शराब के नशे में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत के मामले में दो गिरफ्तार

थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द पुत्र मटरुलाल व मानसिंह पुत्र भैयालाल निवासीग..

May 21, 2025 - 20:27
 0  87
Hardoi News: शराब के नशे में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत के मामले में दो गिरफ्तार

By INA News Hardoi.

बीते शुक्रवार रतन पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई द्वारा थाना शाहाबाद पर तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण अरविन्द पुत्र मटरुलाल, मानसिंह पुत्र भैयालाल निवासीगण ग्राम अब्दुल्लापुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई व एक अन्य अभियुक्त द्वारा शराब के नशे में रतन के चाचा के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी। जिसमें रतन के भाई बडेलाल पुत्र स्व0 गोकुल घायल हो गए, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

Also Click: Hardoi News: साइबर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

इस संबंध में रतन की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद पर मु0अ0सं0 311/2025 धारा 105/352 बीएनएस बनाम उपरोक्त 03 नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 3(5) बीएनएस वृद्धि की गयी।

थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द पुत्र मटरुलाल व मानसिंह पुत्र भैयालाल निवासीगण ग्राम अब्दुल्लापुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को घटना में प्रयुक्त दो लाठी सहित गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow