Hardoi News: हर्ष फायरिंग में युवक को गोली लगी, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर, पुलिस जांच में जुटी
परिजन घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले गए हैं। पूरी घटना पर घायल के परिजन पर्दा डाले रहे। बढ़ैयनपुरवा निवासी दिनेश पाल के पुत्र शुभम का तिलकोत्सव शनिवार रात गांव में ही था। गांव में ही रहकर...
By INA News Hardoi.
हरदोई: जिले में थाना सुरसा क्षेत्र के बढ़ैयनपुरवा के 52 वर्षीय किसान राजकुमार हर्ष फायरिंग का शिकार हो गए। घटना गांव वासी बबलू के यहां आयोजित तिलक समारोह के दौरान हुई। बढ़ैयनपुरवा गांव में तिलकोत्सव के दौरान प्रधान ने अपने भाई की लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से अधेड़ घायल हो गया।
परिजन घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले गए हैं। पूरी घटना पर घायल के परिजन पर्दा डाले रहे। बढ़ैयनपुरवा निवासी दिनेश पाल के पुत्र शुभम का तिलकोत्सव शनिवार रात गांव में ही था। गांव में ही रहकर खेती करने वाले राज कुमार (52) भी तिलक में शामिल होने गए थे। तिलक चढ़ाए जाने के दौरान अचानक पेट में गोली लगने से राजकुमार गिर गया। इस पर अफरा तफरी मच गई। पेट में लगी गोली आरपार हो गई है। समारोह में चल रही हर्ष फायरिंग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गोली राजकुमार के पेट में जा लगी।
Also Read: Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में नागा संतों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भरी हुंकार
गोली ने उनके शरीर को आर-पार कर दिया, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई। घायल किसान को तत्काल लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शुरू की जांच स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान की जा रही है। यह घटना मांगलिक अवसरों पर की जाने वाली हर्ष फायरिंग के खतरनाक परिणामों को दर्शाती है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान बलराम ने अपने भाई की लाइसेंसी रिवाल्वर से तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग की थी। इसी दौरान गोली लगने से अधेड़ घायल हुआ है। पूरे मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
What's Your Reaction?











