Hardoi : शाहाबाद में खोए मोबाइल फोन लौटाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने किया सम्मानित
जसवंत और राजू ने बताया कि वे अल्लाहपुर तिराहे के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर तालाब के किनारे पड़े एक मोबाइल फोन पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए उसे उठाया
हरदोई : जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर खोए हुए मोबाइल फोन मिलने की घटना सामने आई। जसवंत और राजू नाम के दो युवकों को अल्लाहपुर तिराहे के पास तालाब के किनारे एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। वहीं, एक अन्य युवक नसीम को एगवा रेलवे क्रॉसिंग के पास सैमसंग का एक मोबाइल फोन मिला। इन तीनों युवकों ने ईमानदारी दिखाते हुए दोनों मोबाइल फोन को शाहाबाद थाने में जमा कराया। उनकी इस नेक पहल की सराहना करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी शाहाबाद ने तीनों को सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया।
जसवंत और राजू ने बताया कि वे अल्लाहपुर तिराहे के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर तालाब के किनारे पड़े एक मोबाइल फोन पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए उसे उठाया और थाने पहुंचकर पुलिस को सौंप दिया। उसी तरह, नसीम को एगवा रेलवे क्रॉसिंग के पास सैमसंग का एक मोबाइल फोन मिला, जिसे उन्होंने भी तुरंत पुलिस को लौटा दिया।
What's Your Reaction?











