Hardoi : सांडी पुलिस ने अवैध डबल डेकर बस पर की कार्रवाई

सांडी थाना पुलिस ने कश्मीर के मुख्य मार्ग पर एक डबल डेकर बस को पकड़ा, जो अवैध रूप से सवारियां ढो रही थी। इस बस को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तह

Aug 20, 2025 - 21:46
 0  23
Hardoi : सांडी पुलिस ने अवैध डबल डेकर बस पर की कार्रवाई
सांडी पुलिस ने अवैध डबल डेकर बस पर की कार्रवाई

हरदोई जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना फिटनेस, बीमा या ड्राइविंग लाइसेंस के चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के दौरान सांडी थाना पुलिस ने कश्मीर के मुख्य मार्ग पर एक डबल डेकर बस को पकड़ा, जो अवैध रूप से सवारियां ढो रही थी। इस बस को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर लिया गया।

जांच में पता चला कि यह डबल डेकर बस बिना वैध परमिट के दिल्ली, हरियाणा और अन्य शहरों के लिए यात्रियों को ले जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसी बसें अक्सर टूरिस्ट परमिट का दुरुपयोग करके सवारियां ढोती हैं, जिससे परिवहन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होता है। पुलिस ने बस को सीज करने के साथ-साथ चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

Also Click : Ballia : बलिया बलिदान दिवस- जेल का फाटक खुला, स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow