Hardoi : थाना कोतवाली देहात में चोरी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, नगद बरामद

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में अभियुक्त आदितेश उर्फ अजयराज पुत्र आदित्य कुमार निवासी हरपुरग्रांट थाना कोतवाली देहात की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम

By INA News Desk
Oct 26, 2025 - 21:14
145 Views
Hardoi : थाना कोतवाली देहात में चोरी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, नगद बरामद
थाना कोतवाली देहात में चोरी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, नगद बरामद

थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के एक मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राहुल कुमार पुत्र कबरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम इटोली थाना कोतवाली देहात की शिकायत पर हुई, जो मांगलीपुरवा फाटक के पास शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। उसने बताया कि ठेका बंद करने के बाद कलेक्शन का पैसा बैग में रखकर घर जा रहा था, जब ग्राम आशा में ईंट भट्ठे के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसका बैग छीन लिया था। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा 559/25 धारा 304(2) बीएनएस दर्ज किया गया था, जिसे बाद में धारा 304(2) हटाकर धारा 309(6)/61(2)/317(2) जोड़ी गई।

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में अभियुक्त आदितेश उर्फ अजयराज पुत्र आदित्य कुमार निवासी हरपुरग्रांट थाना कोतवाली देहात की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने अभियुक्त आदितेश उर्फ अजयराज, पंकज उर्फ भुल्लन पुत्र रामकवलास निवासी ग्राम जनकपुर, और आनंद उर्फ सुकमति पुत्र मनोहर निवासी ग्राम जनकपुर को 7500 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया।

इसके अलावा, 23 अक्टूबर को लव कुमार पुत्र गजराज निवासी ग्राम कटकरा को 8500 रुपये नगद के साथ, और 24 अक्टूबर को मुठभेड़ के दौरान मेवाराम पुत्र कमठ्ठूलाल निवासी जनकपुर और अभिषेक पुत्र अशोक निवासी हरपुरग्रांट को एक कट्टा, 14,000 रुपये नगद, एक चाबी का गुच्छा, दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कविंदर कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजय चौधरी, पंकज कुमार, संजीव कुमार शाक्य, हेड कांस्टेबल राकेश पटेल, शमीम बाबर, कांस्टेबल अंकित कुशवाहा, रामजीत सिंह, धीरज यादव, सुबोध कश्यप, मनोज कुमार और मनोज सिंह शामिल थे।

Also Click : Lucknow: 10 लाख से अधिक किसानों को रबी सीजन में निःशुल्क बीज मिनीकिट देगी योगी सरकार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow