Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने 88 शिकायतें सुनकर दिए निस्तारण के निर्देश। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने नियमित जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओ को सुना तथा सम्बंधित अधिकारियों को उनके...

Jun 26, 2025 - 18:09
21 Views
Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने 88 शिकायतें सुनकर दिए निस्तारण के निर्देश। 

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने नियमित जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओ को सुना तथा सम्बंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। आज जन सुनवाई के दौरान कुल 88 शिकायतें आयीं जिनके त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान ही पात्रों की वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन बनवाई गयी।मौके पर ही 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। 

आज कुल 09 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। जिलाधिकारी अनुनय की जन सुनवाई में ही अब तक 113 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चकरोड से अवैध कब्जे हटवाए जाएं। पैमाइश की रिपोर्ट के प्रेषण में देरी न की जाये। बटवारे व अंश निर्धारण के प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई की जाये। भूमि विवाद के मामले में प्रशासन की टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करे। थाकबंदी के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। जन सुनवाई के दौरान एक महिला रजनी के बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित कराया गया। बावन विकास खण्ड के हूसेपुर गाँव के एक व्यक्ति स्वामी दयाल को 2021 में मृत उनकी माता जी का मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल बनवाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिए गए।

इदरीश नाम की एक बुजुर्ग महिला का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। उर्मिला नाम की एक महिला जिनका हाल में ही घर जल गया था, उनको दैवीय आपदा राहत दिलाने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग को दिए। सीमा देवी नाम की एक महिला जिनके पति का हाल में देहांत हो चुका था आज जब जिलाधिकारी के समक्ष पहुँची तो जिलाधिकारी ने उनको पारिवारिक लाभ योजना का लाभ देने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिए। इसके साथ ही सीमा को निराश्रित महिला पेंशन व उनके दो बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित करने के निर्देश प्रोबेशन विभाग को दिए।

इसी प्रकार सत्यवती नाम की एक महिला के बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित कराया गया।रामबेटी नाम की एक महिला का तत्काल निराश्रित महिला पेंशन योजना में आवेदन कराया गया। रोहित नाम के एक दिव्यांग युवा को व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिए 20 हजार रूपये दिलाने की कार्रवाई प्रारम्भ की गयी। विपिन बिहारी नाम के व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड  बनवाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने की आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow