Sambhal News: डीएम ने किया पोलियो अभियान का आगाज- बहजोई के अचलपुर में बच्चों को खुराक पिलाकर किया बूथ का शुभारंभ। 

1448 बूथ, 123 ट्रांजिट और 36 मोबाइल टीमों को 3.98 लाख डोज पिलाने का लक्ष्य....

By INA News Desk
Dec 8, 2024 - 20:21
132 Views
Sambhal News: डीएम ने किया पोलियो अभियान का आगाज- बहजोई के अचलपुर में बच्चों को खुराक पिलाकर किया बूथ का शुभारंभ। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का डीएम ने विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने मौजूद बच्चों को पोलियो खुराक भी पिलाई। सप्ताह भर तक चलने वाले अभियान में 3.98 लाख बच्चों को सुरक्षा की पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। 

रविवार को जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज हो गया। बहजोई ब्लाॅक के अचलपुर में डीएम डाॅ. राजेंद्र पेंसिया ने बूथ पर फीता काटकर पोलियो अभियान का आगाज किया। उन्होंने मौजूद बच्चों को सुरक्षा की खुराक भी पिलाई। साथ स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। सीएमओ डाॅ. तरुण पाठक ने बताया कि जिले में 1448 बूथों पर 3.98 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। 

Also Read- Sambhal News: सम्भल के जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट कल कोर्ट में दाखिल नहीं होगी।

अभियान में बेसिक शिक्षा, आंगनवाड़ी, पंचायती राज विभाग ने भी सहयोग किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. कुलदीप कुमार आदिम ने बताया कि बूथ के बाद सोमवार से 13 दिसंबर तक घर-घर भ्रमण कर 864 टीमें शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाएंगी। उसके बाद 16 दिसंबर को बी टीम के तहत छूटे हुए बच्चों को घर पर ही पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 

देर शाम सीएमओ कार्यालय में बैठक कर दिन भर की गतिविधियों की समीक्षा की गई। खामियां मिलने पर अधीनस्थों को चेतावनी दी और जवाब भी तलब किया गया। यहां डाॅ संतोष कुमार, डाॅ. पंकज बिश्नोई, डाॅ. विरास यादव, संजीव राठौर, अरशद रसूल, प्रवीन कुमार, महेश गौतम, शरीफ अहमद, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow