Jhansi News: मंडलीय समीक्षा बैठक की CM ने की अध्यक्षता, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति के निर्देश

विकास कार्यों को गति प्रदान करने हेतु CM ने निर्देश दिए कि जनपद झांसी में जन सामान्य की सुविधा के अनुसार इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाए, जिससे जनपद वासियों ...

By INA News Desk
Mar 11, 2025 - 21:18
55 Views
Jhansi News: मंडलीय समीक्षा बैठक की CM ने की अध्यक्षता, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को झांसी मंडल के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

सार-

  • लक्षित पेयजल परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश
  • ग्राम सचिवालयों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए जनोपयोगी (Yogi) बनाने के निर्देश
  • जन सामान्य को मिले कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

By INA News Jhansi.

झांसी: जनपद के दौरे पर पहुंचे CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने क्राफ्ट मेला मैदान पर CM युवा उद्यमी विकास योजना अभियान के क्रेडिट कैंप का शुभारंभ करने के बाद कमिश्नरी सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 

समीक्षा बैठक में CM ने निर्देशित किया कि झांसी मंडल में शासन द्वारा लक्षित विकास कार्यों को गति लाते हुए शीघ्रता के साथ पूर्ण करें, जिससे जन सामान्य को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। 

कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए CM ने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी झांसी मंडल क्षेत्र में किसानों को अपने खेतों में स्थानीय जलवायु के अनुरूप औषधीय फसलों के उत्पादन हेतु प्रेरित करें, जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप अन्नदाताओं को फसल की बिक्री पर अधिक से अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके।

Also Read: Sonbhadra News: डाला बाजार में योगी सरकार की पाइप्ड वॉटर योजना से जल संकट का समाधान

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए CM ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी झांसी मंडल के तीनों जनपदों में आयोजित होने वाले जन आरोग्य मेलों में संक्रमित बीमारियों के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार के बारे में मेले में आने वाले लोगों को जागरूक करें। 

राजस्व विभाग की समीक्षा में CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली राजस्व वादों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सचिवालयों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए जनोपयोगी (Yogi) बनाया जाए।

बिजली विभाग की समीक्षा के अंतर्गत CM ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि झांसी मंडल के तीनों जनपदों में रोस्टर के अनुरूप निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर एवं जर्जर तारों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निस्तारित किया जाए, जिससे आगामी ग्रीष्मकाल में लोगों को गर्मी की समस्या से राहत प्राप्त हो सके। विकास कार्यों को गति प्रदान करने हेतु CM ने निर्देश दिए कि जनपद झांसी में जन सामान्य की सुविधा के अनुसार इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाए, जिससे जनपद वासियों को सामूहिक आयोजन के लिए सुविधा स्थल प्राप्त हो सके।

CM ने पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि झांसी मंडल के तीनों जनपदों में लक्षित पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कार्य शीघ्रता के साथ पूर्ण कर आमजन को शत प्रतिशत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाए। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में लक्षित अमृत परियोजनाओं को शीघ्रता के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें। 

CM द्वारा झांसी मंडल क्षेत्र के तीनों जनपदों में किए गए अभिनव प्रयासों एवं पूर्ण परियोजनाओं की गुणवत्ता को सराहा गया। बैठक में झांसी जिले के अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। ललितपुर एवं जालौन के जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement