Kanpur News: राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने MP के CM की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मोहन यादव को टीवी चैनल को दिए गए बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि देश के नेता अमर्यादित हो गए हैं। दिव्यांगजनों को अपमानित करने का प्रचलन चल गया है । इसे ...

Mar 30, 2025 - 23:48
 0  39
Kanpur News: राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने MP के CM की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

By INA News Kanpur.

कानपुर: राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज  शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को बर्खास्त करने की मांग की है। मोहन यादव द्वारा द्वारा दिव्यांगजनों का उपहास करने, उन्हें लंगड़ा लूला व खण्डित मूर्ति कि तरह उनका विसर्जन करने की बात कह कर अपमानित करने का आरोप लगाया है। ये बात मोहन यादव ने एक टीवी चैनल में दिए गए साक्षात्कार में कही थी। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने मोहन यादव के इस बयान पर अपनी घोर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्वारा दिव्यांगजनों को अपमानित करने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया तो देश भर के दिव्यांग संगठनों द्वारा राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा। मोहन यादव को टीवी चैनल को दिए गए बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Also Read: Kanpur News: झूले लाल जन्मोत्सव को सिंधी समाज ने बड़े ही धूम धाम से शुरुआत की, विधायक अजय कपूर ने शोभा यात्रा को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि देश के नेता अमर्यादित हो गए हैं। दिव्यांगजनों को अपमानित करने का प्रचलन चल गया है । इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जिस देश में दिव्यांगजनों को संरक्षण देने के लिए दिव्यांगजन अधिनियम 2016 जैसा कानून बना हुआ है। उस देश में मोहन यादव जैसे मुख्यमंत्री  के खिलाफ इस अधिनियम के तहत कार्यवाही न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जल्द ही देश भर के दिव्यांग संगठनों से वार्ता करके देश व्यापी आन्दोलन की रणनीति तय कि जाएगी। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर दिव्यांगजनों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी की कृपा के मोहताज नहीं है। अपना हक व अधिकार छीन कर लेना जानते हैं। बेलगाम नेताओं को भाजपा तत्काल कार्यवाही करे। वरना परिणाम गम्भीर होंगे। धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, गोमती वर्मा, राम जानकी, जितेन्द्र गुप्ता, सीमा कुशवाहा, आशीष कुमार, राहुल विश्वकर्मा आदि शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow