Lucknow : नर्मदा अपार्टमेंट के 300 फ्लैट्स व 12 पेंट हाउस के लिए 711 लोगों ने कराया पंजीकरण
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नर्मदा अपार्टमेंट की कनेक्टिविटी और लोकेशन बेहद प्राइम होगी। जी-20 रोड स्थित एलडीए के राप्ती अपार्टमेंट के ठीक बगल में इसका निर्माण क
- गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में जी-20 रोड पर बनेगा अपार्टमेंट
- एलडीए का यह अपार्टमेंट प्रीमियम आवासीय सुविधाओं से होगा लैस
लखनऊ विकास प्राधिकरण के नर्मदा अपार्टमेंट के 300 फ्लैट्स व 12 पेंट हाउस के लिए 711 लोगों ने पंजीकरण कराया है। गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में बनने वाले इस अपार्टमेंट में प्रीमियम आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जोकि इस परियोजना को अपने श्रेणी में अधिक प्रभावी व उपयोगी बनाएगा।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि राप्ति अपार्टमेंट के बगल में लगभग 12,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले नर्मदा अपार्टमेंट में कुल 03 टावर होंगे, जिनकी ऊंचाई लगभग 90 मीटर होगी। अपार्टमेंट में 3 बीएचके एवं स्टडी श्रेणी के कुल 300 फ्लैट होंगे, जिनकी कीमत 1.41 करोड़ रूपये से शुरू होगी। प्रत्येक फ्लैट लगभग 2100 वर्गफिट क्षेत्रफल का होगा। इसके अलावा 12 पेंट हाउस बनाये जाएंगे, जोकि लगभग 4,000 वर्गफिट क्षेत्रफल में होंगे। पेंट हाउस की कीमत 2.8 करोड़ रूपये से शुरू होगी।
उपाध्यक्ष ने बताया कि 24 जनवरी से 23 फरवरी, 2026 तक फ्लैट्स एवं पेंट हाउस के लिए पंजीकरण खोला गया था। सोमवार को पंजीकरण अवधि के अंतिम दिन रात 8ः00 बजे तक 688 लोगों ने फ्लैट्स और 27 लोगों ने पेंट हाउस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि भवनों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
प्राइम लोकेशन व बेहतरीन कनेक्टिविटी
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नर्मदा अपार्टमेंट की कनेक्टिविटी और लोकेशन बेहद प्राइम होगी। जी-20 रोड स्थित एलडीए के राप्ती अपार्टमेंट के ठीक बगल में इसका निर्माण कराया जाएगा। योजना से चंद कदमों की दूरी पर ही शहीद पथ, इकाना क्रिकेट स्टेडियम, प्लासियो मॉल, पुलिस मुख्यालय आदि प्रमुख स्थल मिल जाएंगे।
03 वर्ष में पूरा होगा प्राजेक्ट
अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि नर्मदा अपार्टमेंट का निर्माण 330 करोड़ रूपये की लागत से कराया जाएगा। प्रोजेक्ट को 03 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और 05 वर्ष के भीतर आवंटियों को फ्लैट का कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा।
अपार्टमेंट में होंगी प्रीमियम सुविधाएं
अपार्टमेंट में जिम, स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप व 500 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की प्रीमियम सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही लोगों की व्यावसायिक जरूरतें पूरी करने के लिए कॉमर्शियल दुकानें भी होंगी।
You May Read : फ्रैंकफर्ट में यूपी-हेसेन प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक में निवेश और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर
What's Your Reaction?











