लखनऊ: डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद, दुल्हन का शादी से इनकार
लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी और दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ गया। लोगों ने बताया कि दुल्हन के माता-पिता की मौत बहुत पहले हो गई ....
By INA News Lucknow.
लखनऊ के निगोहा के भद्दी खेड़ा गांव में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद उस वक्त हुए जब दूल्हे के जीजा ने अपनी मनपसंद का गाना बजाने को कहा। वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने गाने का विरोध किया।
इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में मारपीट हो गई। इस दौरान कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई। मारपीट के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और दूल्हे को बैरंग लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक बारात रायबरेली से आई थी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में डीजे पर मन पसंद गाना बजवाने को लेकर विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें: संभल हिंसा पर अखिलेश यादव का ऐलान- अब वह खुद संभल जाएंगे, कहा- सरकार उन्हें रोकने की कोशिश कर रही..
विवाद इतना बढ़ गया कि बाराती और घराती में जमकर मारपीट हो गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। लेकिन तब तक मारपीट की जानकारी दुल्हन तक पहुंच चुकी थी।
वहीं मारपीट की वजह से दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी और दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ गया। लोगों ने बताया कि दुल्हन के माता-पिता की मौत बहुत पहले हो गई थी। गांववालों ने किसी तरह से रिश्ता तय कराया था। वहीं मारपीट की घटना के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: मुंबई: 77 साल की बुजुर्ग महिला 30 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट, 3.8 करोड़ रुपये की ठगी
युवती के भाई ने मारपीट के मामले में दूल्हे के बहनोई इरशाद और उसके भाई इरफान के खिलाफ निगोहां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। निगोहां थाना क्षेत्र के भद्दी खेड़ा गांव की एक युवती का निकाह रायबरेली के बछरांवा इचौली गांव के रहने वाले एक युवक से तय हुआ था।
वहीं जब बरात आई तो लड़कीवालों ने बारात का स्वागत सत्कार किया। इस दौरान डीजे पर डांस को लेकर दूल्हे के बहनोई और भाई के बीच विवाद हो गया। वहीं जब घरातियों ने बीच बचाव की कोशिश की तो उनसे भी झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। वहीं इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची दुल्हन की बहन समेत कई लोग घायल हो गए। वहीं इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।
What's Your Reaction?